August 6, 2026

कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण, चार नमूने जांच हेतु लिए गए

*कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण, चार नमूने जांच हेतु लिए गए*

*स्वच्छता, गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश*

*हरिद्वार।आज दिनांक 06/08/2026 को कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अभियान दल ने साधुबेला, भूपतवाला, बैरागी कैम्प आदि क्षेत्रों में स्थित स्थायी एवं अस्थायी ढाबों, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस अभियान के दौरान विभिन्न ढाबों एवं खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से क्रीम, कढ़ी पकौड़ा, बेसन एवं स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक सहित कुल-04 नमूने जांच हेतु लिए गए।

स्थायी एवं अस्थायी ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स के संचालकों को साफ सफाई एवं स्वच्छता रखने, ताजा भोजन परोसने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा गुणवत्तायुक्त एवं कच्चे खाद्य सामग्री का ही भोजन बनाने में प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।

इस अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डे एवं कैलाश चन्द्र शर्मा मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि यह अभियान को आगे भी निरन्तर जारी रखा जाएगा।