भोले का जल खंडित होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर शांति व्यवस्था बनाते हुए भोले को हर की पैड़ी से जल उपलब्ध कराकर किया गंतव्य के लिए रवाना
हरिद्वार पुलिस की आने वाले शिव भक्तों से अपील छोटी-छोटी बातों पर ना हो उग्र पुलिस आपकी हर समस्या के समाधान के लिए है हर स्तर पर तैयार
आस्था लेकर आए और जल लेकर जाएं
आज दिनांक 07-08-26 को लक्की पुत्र श्री देवकरण निवासी मोहिद्दीनपुर गावड़ी थाना परतापुर जिला मेरठ उ0प्र0 51 लीटर की कावड़ लेकर अपने भाइयों मणि आदि के साथ अपने गंतव्य को जा रहा था ।
नहर पटरी पर संतोषी माता मंदिर के पास एक व्यक्ति -राहुल पुत्र भोला निवासी पूर्वी अम्बर तालाब रुड़की का हाथ लगने से उक्त भोला की कावड़ असंतुलित होकर गिर गई और खंडित हो गई मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड प्रमोद शर्मा व होमगार्ड पी सी सोकुमार के द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया परंतु उक्त भोले उग्र होने लगे सूचना पर सेक्टर पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार मय पुलिस टीम मय spo मयंक गौतम के मौके पर जाकर भोलो को समझाकर मामले का निस्तारण किया । उक्त व्यक्ति को तुरंत मौके से हटाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु कोतवाली रुड़की भेजा गया और उक्त लक्की भोले को हैड कॉन्स्टेबल 441 अरविन्द के साथ भेजकर हर की पौड़ी से गंगाजल लाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।

उत्तराखंड पुलिस के द्वारा किए गए उक्त सहयोग के लिए आम जनता व सभी भोलो के द्वारा धन्यवाद दिया गया व हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस की प्रशंशा करते हुए अपने गंतव्य को चल दिएl

More Stories
कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई रंगीन एलईडी लाइटें
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक कांवड़ की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा का जायजा लेने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल जीरो ग्राउंड पर देर रात्रि पहुंचे
दिनांक 07-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 44 लाख 38 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके