
हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल द्वारा डायबिटीज चेकअप व वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। मध्य हरिद्वार स्थित विवेक विहार कालोनी में डा.विशाल गर्ग के संयोजन में आयोजित कैंप में केयर कालेज आफ नर्सिग के चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया व दवाएं वितरित की। डा.विशाल गर्ग कहा कि डायबिटीज एक गंभीर बीमारी का रूप ले चुकी है। डायबिटीज से प्रभावित मरीजों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज से बचाव के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करें। नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ खानपान की आदतों मे सुधार करें।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि डायबिटीज रोगियों को समय समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए। क्लब के अध्यक्ष चेतन घई व सचिव हरपाल सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब कनखल लगातार सेवा के कार्यो में अपना योगदान देता चला आ रहा है। चिकित्सा शिविर के आयोजनों से काफी संख्या में लोगों को एक ही जगह पर स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल जाता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। डा.विशाल गर्ग के संयोजन में लगातार वैक्सीनेशन के शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा शिविर कैंप अधिक से अधिक लगाए जाने चाहिए। लोगों को डायबिटीज बीमारी के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। केयर कालेज आफ नर्सिंग से अकोना, रॉली, उपासना, दिग्विजय एवं वैक्सीन टीकाकरण करने वालों में पूजा बिष्ट ने सहयोग प्रदान किया। कैंप में सहयोग करने वालों में नरेश रानी गर्ग, आशीष सप्रा, अभिषेक अरोड़ा, अनिल केशवानी, राजीव अरोड़ा प्रदीप तोमर, मोहित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल, ब्रह्मप्रकाश कर्णवाल, शिवम बंधु, संदीप खन्ना, कमल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए