मुख्यमंत्री श्री धामी के कुशल नेतृत्व में कावड़ मेले का आयोजन सुख शांति से चल रहाःराज्य मंत्री

हरिद्वार। सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा धर्म रक्षक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में कावड़ मेले का आयोजन सुख शांति से हो रहा है ,पवित्र श्रावण मास से शुरू हुए कावड़ मेले में करोड़ शिवभक्तों ने मां गंगा का पवित्र जल उठाया। शिवभक्तों की भारी संख्या होने के बाद भी धामी सरकार के कुशल नियोजन से हर शिवभक्त की यात्रा बेहद सुगम और सुरक्षित बन रही है। हरिद्वार के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित जी एवं कप्तान श्री नवनीत भुल्लर जी के कुशल प्रशासनिक प्रबंधन में कावड़ मेले का आयोजन दिव्य एवं भव्य हो रहा है l
कावड़ मेले में कई राज्यों से शिव भक्त आ रहे हैं आस्था का सैलाब है महादेव के प्रति शिव भक्तों की आस्था बहुत अद्भुत है , सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा शिव भक्तों की सेवा करने मैं बहुत ही ऊर्जा मिलती है चारों ओर हर हर महादेव की गूंज सुनाई देती है l गंगा किनारे से शिव के द्वार तक…
हर कदम पर भक्ति, हर सांस में महादेव l
सुनील सैनी ने यह भी कहा कावड़ यात्रा पैरों की नहीं, आस्था की यात्रा है।
कावड़ सिर्फ जल नहीं लाती, ये पीढ़ियों का संस्कार लाती है।
जब लाखों कंठ से “बोल बम” गूंजता है, जब भगवा सड़कों पर चलता है,
तब समझ आता है कि सनातन अनंत है।
सुनील सैनी राज्य मंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों पर महादेव का आशीर्वाद बना रहे ऐसी कामना की l
हरिद्वार पहुंच रहे सभी शिवभक्तों की सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा के लिए भाजपा सरकार पूरी निष्ठा से समर्पित है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छ पेयजल, सुदृढ़ यातायात एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कांवड़ मेले में हुई व्यवस्थाओं से शिवभक्त संतुष्ट हैं और हृदय से आशीर्वाद दे रहे हैं।