देहरादून। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। मृतक का नाम सिकंदर कलेर है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहंुची और शव को पअने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में छानबीन की जा रही है।
होटल स्टाफ के अनुसार बुधवार सिकंदर कमरा नंबर-201 में ठहरा हुआ था। सिकंदर देर रात अपने दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। जब रात दो बजे लौटा तो उसकी हालत काफी खराब थी। ऐसे में उसका एक दोस्त उसे होटल के बाहर छोड़कर चला गया। पुलिस के अनुसार मृतक सिकंदर कलेर ने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला।
कमरे के अंदर देखा तो सिकंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। वहीं पास में ही उसने वॉमिट भी किया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के बाद बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होटल पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके इस्तीफे के बाद आप ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा भी की थी।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए