कांवड़ मार्ग अपने परिजनों से बिछड़ गया था बालक
पुलिस ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बालक को मिलाया परिजनों से
परिजनों द्वारा बालक को सकुशल पाकर किया पुलिस का आभार व्यक्त
कांवड़ मेले के दौरान एक सराहनीय कार्य सामने आया है। ग्राम जलालपुर, ग्रेटर नोएडा निवासी रोशन का लगभग 12 वर्षीय पुत्र शिव मेले की भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गया था।
ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु सौरभ चौधरी ने बालक शिव को सुरक्षित अवस्था में पाया। उन्होंने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बालक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद प्रशिक्षु सौरभ चौधरी ने बालक शिव को उसके पिता रोशन निवासी जलालपुर, ग्रेटर नोएडा से सकुशल मिलवा दिया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर पिता ने राहत की सांस ली और प्रशिक्षु सौरभ चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

More Stories
बुजुर्ग अंकल जी को अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया गंतव्य पर
पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पुलिस बनी देवदूत्त, बेहोश शिवभक्त को पहुंचाया अस्पताल