*जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, नौनिहालों से संवाद कर जानी उनकी रुचियां*
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संगम बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों एवं बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नौनिहालों के साथ संवाद कर उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों, पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बाल विकास सयोजक अधिकारी शैली प्रजापति से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। बाल विकास सयोजन अधिकारी ने बताया कि केंद्र में 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही खेल-खेल में बच्चों को गिनती, अक्षर ज्ञान और कविताएं सिखाई जाती हैं, जिससे सीखने की प्रक्रिया को रोचक और सहज बनाया जा सके।
इस दौरान जिलाधिकारी ने नौनिहालों से उनके नाम पूछने के साथ ही उनकी पसंद और रुचियों के बारे में भी बातचीत की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उनकी गतिविधियों में रुचि दिखाई और उन्हें प्रोत्साहित किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को टॉफीया भी वितरित की टॉफी पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर नर्मदा काला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका दीपा मौजूद रहीं।

More Stories
कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी:आनंद वर्द्धन
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के उत्तराखण्ड में योगदान, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सख्त, जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश