
हरिद्वार।
अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयन्ती पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शत्-शत् नमन् किया तथा सभी को शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अपर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन-दर्शन, देश को आजाद कराने में उनका योगदान, स्वदेशी आन्दोलन, डांडी यात्रा, भारत छोड़ो आन्दोलन आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा बताया गया, सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है।

इस मौके पर आनन्दमयी सेवा सदन, हरिद्वार की अध्यापिका-सुश्री वन्दना शर्मा एवं छात्राओं-प्राची, नीशु, रोशनी, अंजली, दीक्षा, भावना, वन्दना, शिवानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों-रघुपति राघव राजा राम……, दे दी हमें आजादी खड्ग बिना ढाल…. आदि कर्णप्रिय भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्मिकों एवं आगन्तुकों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए