मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार । दैनिक जागरण (उत्तराखंड/देहरादून) के राज्य संपादक श्री मनोज झा की माता श्रीमती शांता देवी जी का आकस्मिक निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत आत्मा को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्पगुच्छ अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के उत्तराखण्ड में योगदान, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सख्त, जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश
दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के मुकदमे में वांछित को बहादराबाद पुलिस ने दबोचा