हरिद्वार साइबर सेल
हीरो मोटोकॉर्प सिडकुल में साइबर अपराध एवं कानूनी प्रक्रिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 14.08.2026 को हीरो मोटोकॉर्प, सिडकुल हरिद्वार में मा0 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में साइबर सेल हरिद्वार के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हीरो मोटोकॉर्प के अधिकारी एवं कर्मचारियों को कानूनी प्रक्रिया एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

हरिद्वार पुलिस की ओर से हेड कांस्टेबल नरेंद्र, हेड कांस्टेबल अरुण एवं महिला कांस्टेबल रूपा भारती ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान हेड कांस्टेबल नरेंद्र द्वारा साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूप, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर ठगी की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क बनाना रहा।


More Stories
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की
कुंजापुरी मेले की पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी बनी चैंपियन
सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील