August 17, 2026

हुडदंगियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 05 आरोपी गिरफ्तार

*कोतवाली नगर हरिद्वार*

*हुडदंगियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 05 आरोपी गिरफ्तार*

*मारपीट की घटना कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल*

*काफी समझाने के बाद भी युवकों के न मानने पर की गई गिरफ्तारी*

*आरोपी युवक मुकदमा लिखाने को लेकर थे नाराज, की थी मारपीट*

दिनांक 17-08-26 को इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र शान्ति सुरक्षा व्यवस्था, चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को निर्मला छावनी स्थित पुण्डीर की चक्की के पास 05 युवक प्रिंस (मुकदमा वादी) के साथ मुकदमा लिखवाने को लेकर बहस वाजी व आमदा फसाद करते मिले। पुलिस कर्मियों एवं आस-पास के लोगो द्वारा काफी समझाया गया लेकिन आरोपी युवक नहीं माने और अधिक उत्तेजित होकर वादी मुकदमा प्रिंस के साथ आमदा फसाद पर उतारु होने लगे। संज्ञेय अपराध की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त पाँचो (05) युवकों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। मा0 सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*विवरण आरोपी-*
1-मनीष पुत्र नरेश सिंह निवासी यादव मिलन ब्रहमपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
2-बोबी गिरी पुत्र प्रदीप गिरी निवासी मनसा देवी मार्ग जोगिया मण्डी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
3-धीरज गिरी पुत्र प्रदीप गिरी निवासी मनसा देवी मार्ग जोगिया मण्डी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
4-करन उर्फ नन्दी पुत्र धर्मेन्द्र निवासी भीगौडा गुसांई गली कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष,
5-मोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी बंगाली बस्ती ब्रहमपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 प्रदीप कुमार
2- कानि0 जीवन तिवारी
3- कानि0 सुमित, कुमार
4- कानि0 सौरभ नौटियाल