राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीधार, गुप्तकाशी, तलसारी, तहसील ऊखीमठ के समीप बीते 16 जुलाई को वाहन संख्या यूके 13 सीए-0826 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी है, या वह कोई जानकारी देना चाहता है तो वह एक सप्ताह के भीतर लिखित अथवा मौखिक रूप से उपलब्ध करा सकता है।
फिलहाल जांच समिति दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

More Stories
12 दिसम्बर 2026 को प्रदेशभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा के मद्देनजर हरिद्वार में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू
भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित