August 21, 2026

उर्स मेले को सकुशल संपन्न कराने में जुटी हरिद्वार पुलिस

*कोतवाली कलियर*

*उर्स मेले को सकुशल संपन्न कराने में जुटी हरिद्वार पुलिस*

*दिन का दूसरा सफल रेस्क्यू, डूब रहा लुधियाना निवासी युवक बचाया*

*पुलिस की कार्यवाही देख परीजनों व आम जनता ने की प्रशंसा*

758 वें सालाना उर्स मेल में कलियर गंगनहर घाट पर जायरीनों सुरक्षा हेतु आपदा राहत दल की ड्यूटी लगायी गयी है। कलियर गंगनहर घाट पर तैनात आपदा राहत टीम ने अपनी सतर्कता व पेशेवर पुलिसिंग का परिचय देते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए गंगनहर में नहाते समय गंगनहर को पार करने के चक्कर में बीच में ही थककर डूब रहे रोहित कुमार को सकुशल बचाया व परीजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई देख परीजनों व स्थानीय जनता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त कर प्रशंसा की गई ।

*पुलिस टीम-*

उ0नि0 इखलाक मलिक, हे0कानि0 त्रेपन सिंह चौहान, कानि0 मोहित,कानि0 मनवीर नेगी 40 पीएसी आपदा राहत दल