कोतवाली ज्वालापुर
हरिद्वार पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद हुआ बच्चा
सुबह डायल-112 के माध्यम से कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि भगत सिंह चौक के पास झुग्गी में रहने वाले दम्पती का बच्चा लापता हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता एवं लगातार खोजबीन के बाद बच्चे को पास से ही सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस व चेतक कर्मी का दिल आभार व्यक्त किया और हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।


More Stories
प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा के मद्देनजर हरिद्वार में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू
भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों एवं सीसी मार्ग निर्माण हेतु ₹400.9 करोड़ धनराशि की स्वीकृत