*डॉ. एस. के. गोस्वामी बने जिले के नये सी एम ओ*
*जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुद्रढ़ करना बताया प्राथमिकता*
डॉ एस के गोस्वामी ने उधम सिंह नगर के नए सी एम ओ का पदभार गृहण कर लिया है। इससे पूर्व वे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर मे बतौर बाल रोग विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल मे वे चम्पावत जनपद मे तैनात थे।
जिले मे स्वास्थ्य सुविधाओं को घर घर पंहुचाना उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया। आज कार्यालय के सभागार मे सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय मे उपस्थित होकर कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरे मन के साथ कार्य करें और किसी भी लाभार्थी को कर्मचारी की कार्यप्रणाली से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

More Stories
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11,000 कन्या पूजन का संकल्प जारी, पांचवें दिन पटेल नगर और पंडितवाड़ी में हुए भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी