जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए
सूचना/टिहरी/जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमोद रावत ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार दृष्टिगत 24 अगस्त को विभागीय टीम द्वारा जनपद में कुल 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 6 नमूने संग्रहित किए गए।
उन्होंने बताया कि संग्रहित नमूनों में पनीर के 2, अनाज के 3 तथा तैयार भोजन का 1 नमूना शामिल है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11,000 कन्या पूजन का संकल्प जारी, पांचवें दिन पटेल नगर और पंडितवाड़ी में हुए भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी