*जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा*
*जिला पर्यटन कार्यालय परिसर में स्थित चार धाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का भी लिया जायजा*
*जनपद में पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों को विकसित के दिए निर्देश*
*हरिद्वार।जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में संचालित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का भी जायजा लिया और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों के पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली साथ ही जिलाधिकारी ने पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सूचना पट्टों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखा जाए तथा यात्रियों और पर्यटकों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल से जनपद हरिद्वार में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद के पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों को और अधिक विकसित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाए तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, होम स्टे योजना एवं पर्यटन विभाग की अन्य योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले।
जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की प्रमुख आस्था एवं पर्यटन नगरी है। इसलिए पर्यटन विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यटन स्थलों का समुचित विकास तथा यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

More Stories
हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए
365 दिन अन्नक्षेत्र सेवा: परमार्थ निकेतन में साधु-संतों और निराश्रितों के लिए भंडारा बना मानसून में अनेकों का सहारा
भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन