*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण*
*हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया गया। निःशुल्क वितरण कार्यक्रम राजकीय पशु चिकित्सालय, रायसी के पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका रानी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता एवं पशुधन के बेहतर रखरखाव एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद पशुपालकों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका रानी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


More Stories
रक्षा सूत्र में स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर विभागीय परीक्षण के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक