August 28, 2026

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

*कोतवाली कनखल*

*सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई*

*प्रकरण में फरार चल रहे 04 वांछित को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*

कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 287/2026 धारा 191(2)(3)/190/132/121 बीएनएस में फरार चल रखे 04 आरोपियों की दिनांक 26/8/2026 की सांय दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे।

*गिरफ्तार आरोपी-*

(1)-सचिन पुत्र बबलू निवासी इन्द्राबस्ती थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार उम्र 35 वर्ष

(2)-सौरभ पुत्र संजीव कुमार निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष

(3)-गोविन्द कुमार पुत्र किशन पाल निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष

(4)- ऋतिक तेश्वर पुत्र राजेश तेश्वर निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष

*पुलिस टीम-*

1 – उ0नि0 नरेन्द्र सिंह

2- हे0का0 जसवीर चौहान

3- का0 गजय तोमर