प्राथमिक पाठशाला इब्राहिमपुर की भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण*
*रुड़की।* ग्राम इब्राहिमपुर देह स्थित *खसरा संख्या 360*, जो प्राथमिक पाठशाला इब्राहिमपुर की भूमि के रूप में दर्ज है, पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया।
जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देशों के अनुसार *तहसीलदार रुड़की* के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं *नगर पंचायत रामपुर* की टीम की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विद्यालय की भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अतिक्रमण हटाए जाने के उपरांत उक्त भूमि को नियमानुसार *शिक्षा विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया*, ताकि विद्यालय की भूमि का उपयोग शैक्षणिक एवं विद्यालय से संबंधित गतिविधियों के लिए सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि *सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी* तथा ऐसी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।


More Stories
जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के परिणाम घोषित, नगर निकाय क्षेत्र से 13 सदस्य निर्वाचित
नवरात्र पर्व एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की भूपतवाला क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कार्रवाई
महानगरअध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 1400 कन्याओं का पूजन, दिया नारी सम्मान का संदेश