राहुल गांधी की जातीय विभाजनकारी सोच के विरुद्ध पंचायती मंदिर में हुआ बुद्धि-शुद्धि हवन
देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जातीय विभाजन की सोच तथा आगामी चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से लगाए जा रहे झूठे एवं भ्रामक आरोपों के विरोध में आज घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में बुद्धि-शुद्धि एवं सद्बुद्धि के लिए हवन किया गया।
हवन के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि राहुल गांधी जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सकारात्मक सोच अपनाएं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का देश है। समाज को जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर बांटने की राजनीति देशहित में नहीं है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज में वैमनस्य पैदा करने के बजाय सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना, भाजपा महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुरेंद्र कुमार घेयल, वरिष्ठ भाजपा नेता जयपाल वाल्मीकि, महानगर महामंत्री आदित्य नय्यर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश राजोरिया, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक काजल सूद, पार्षद रेनू देवी, महानगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार, महानगर मीडिया संयोजक शुभम कुमार, महानगर कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम मकवाना एवं करनपुर मंडल अध्यक्ष अनिता देवी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जाति के नाम पर बांटने वाली राजनीति नहीं,
सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की राजनीति चाहिए।

More Stories
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय : महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान जारी—22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त
एकल निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता जानने के पुलिस ने किए प्रयास