खटीमा। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी।उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े इसका ध्यान रखें।इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्य मंत्री गम्भीर सिंह धामी, रनदीप पोखरिया,सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

More Stories
नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ आयोजन के उद्देश्य से CCR हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस चौकस