टिहरी गढ़वाल, भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM), गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर, जो कि पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार का एक संस्थान है, द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग के कोर्स आयोजित किए जा रहे हैं। संस्थान द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी टिहरी झील में वाटर स्कीइंग के तीन कोर्स – *बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस* – आयोजित किए जा रहे हैं। इन कोर्सों में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी आते हैं। इस बार कुल 28 प्रतिभागियों ने नामांकन किया था, जिनमें से 24 प्रतिभागियों ने संस्थान में रिपोर्ट किया है। संस्थान के अनुसार टिहरी झील का पानी वाटर स्पोर्ट्स और वाटर स्कीइंग के लिए बहुत ही उपयुक्त है। पानी साफ है और यह लोकेशन वाटर स्पोर्ट्स के लिए बहुत अच्छी है। इसी को देखते हुए पर्यटन मंत्रालय ने इस वर्ष भी यहाँ तीन वाटर स्कीइंग कोर्स संचालित करने का निर्णय लिया है।
भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल ने बताया कि उनका विजन उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसी के तहत संस्थान द्वारा इस वर्ष उत्तराखंड में *तीन वाटर स्कीइंग कोर्स टिहरी झील में और दो रिवर राफ्टिंग कोर्स ऋषिकेश में* संचालित करने की स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर आईआईएसएम गुलमर्ग के असिस्टेंट डायरेक्टर रेनू बामरारा, कोर्स इंचार्ज प्रवीण सिंह, इंस्ट्रक्टर अरविंद, खलील, शबीर एवं स्टूडेंट्स इश्वीन, अमलेश, कुश, निकिता, अस्मित मित्तल, नेहा जोशी, गौरी, वर्षा अग्रवाल, अनुराग पांडे आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हुड़दंग मचा रहे बाइकर्स पर चला हरिद्वार पुलिस का डंडा
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित