September 12, 2026

अन्र्तगत आंनबाड़ी केन्द्रो में जो भी कार्य कराये जा रहे है उन कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराया जाये: CDO

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनपद में संचालित ग्राम्य विकास योजनाओं वीबीजी राम जी (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामोत्थान रीप), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, एवं ग्रामीण स्वच्छता के अन्र्तगत रूरल वेस्ट मैनेजमेंट, पुस्तकालयों की स्थाना, सांसद निधि, विधायक निधि आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वीबीजी राम जी के अन्र्तगत आंनबाड़ी केन्द्रो में जो भी कार्य कराये जा रहे है उन कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराया जाये। उन्होने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि सांसद निधि व विधायक निधि के जो भी कार्य कराये जा रहे है उन कार्यो में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाइबे्ररी संचालन हेतु जो भी कार्य कराये जा रहे है उन कार्यो पूर्ण कराते हुए शीघ्रता से लाइबेरी संचालित कराया जाये। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कूड़े को पृथकीकरण करते हुये निस्तारण कराया जाये। उन्होने कहा कि किसी भी स्पॉट पर कूड़ा एकत्रित नही होना चाहिये, साथ ही कुड़ा एकत्रित करने वाले वाहन को नियमित संचालन कराये।
मुख्य विकास अधिकारी मनरेगा योजना में मानव दिवस बढ़ाने और अमृत सरोवरों पर आजीविका से संबंधित गतिविधियों को संचालित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्र्तगत स्थापित ग्रोथ सेन्टरों के सुचारु सचालन के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी ग्रोथ सेंटरों का संचालन रीप परियोजना के सहयोग से किया जाय। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक उन्न्यन एवं सामाजिक स्तर को बढ़ाने के लिये उनको जागरूक करते हुये उनकी आमदनी में बढोत्तरी हेतु उनको पूर्ण सहयोग करते हुए बजार की उपलब्धता कराने हेतु कार्य किया जाये। उन्होने कहा कि महाप्रबंधक उद्योग से सम्पर्क कर औद्योगिक संस्थानों में कार्य करने वाले कार्मिकों हेतु समूहों के माध्यम से भोजन, फास्ट फूड आदि सुनिश्चित कराया जाये ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में बढोत्तरी हो सकें। उन्होने विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० हिमांशु जोशी, डी०डी०ओ० गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी रमा गोस्वामी, जिला थीमेटिक एक्सपर्ट सौरभ सक्सेना, विपिन राणा, खंड विकास अधिकारी केके कांडपाल, कमल किशोर पांडे, शेखर जोशी, अतिया परवीन, असित आनंद, सीआर आर्य, संजय गांधी एवं ग्राम्य विकास विभाग से सम्वन्धित योजनाओं के डी०पी० ओ० मनरेगा, ब्लाक मिशन मैनेजर एनआरएलम एवं रीप परियोजना के कार्मिक उपस्थित थे।