September 14, 2026

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, कविता वाचन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेकर मनाया हिंदी दिवस

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।

हिंदी पखवाड़े और हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए कई भाषाई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 12 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रमुखता से रखे।

छात्र- छात्राओं ने राजभाषा हिंदी के महत्व, वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्थिति, डिजिटल युग और सोशल मीडिया में हिंदी की स्थिति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हिंदी अवसर एवं चुनौतियां,और लोक भाषा से राजभाषा तक हिंदी का विकास जैसे विषयों पर उत्कृष्ट निबंध लिखे। इसी क्रम में आज 14 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में कविता वाचन एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।

कविता वाचन एवं भाषण प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए, वहीं कविता वाचन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और साहित्य से ओत-प्रोत रचनाओं की सुंदर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में डॉ ईरा सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के ऐतिहासिक महत्व और हिंदी साहित्य के महान साहित्यकारों, भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद,रामधारी सिंह दिनकर, महादेवी वर्मा, सुमित्रानंदन पंत को याद करते हुए हिंदी के विकास में उनके योगदान को नमन किया। श्रीमती मीना (हिंदी विभाग) ने हिंदी दिवस की ऐतिहासिकता महत्व एवं वर्तमान समय में सोशल मीडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हिंदी की सशक्त उपस्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदी के सामने आने वाली चुनौतियां और उनके समाधान हेतु सुझाव देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा है, बल्कि यह देश को एकता के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम भी है।

कार्यक्रम के में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी, द्वितीय भूमिका, और मनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता वाचन प्रतियोगिता में सुरजी ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय और तृतीय स्थान पर कुसुम रही एवं भाषण प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम स्थान, भूमिका द्वितीय और किरण तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवियों की कालजयी रचनाओं और पंक्तियों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हिंदी के समृद्ध इतिहास को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे दैनिक व्यवहार में हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करें और इसके मान-सम्मान एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।

इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग में डॉ. ईरा सिंह, डॉ. शनव्वर, डॉ. मीनाक्षी, लाइब्रेरी अधिकारी डॉ ममता एवं कर्मचारी वर्ग में प्रशासनिक अधिकारी श्री शूरवीर दास, कनिष्क सहायक मनीषा, आशीष,दीपक, पंकज और हितेश उपस्थित रहें।