कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने खटीमा मै मुख्यमंत्री जी की माता जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम तहत दीया जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर खटीमा स्थिति मुख्यमंत्री आवास, में आयोजित विशेष “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी जी की माता जी के साथ दीया जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपार स्नेह और आशीर्वाद सदैव उनके साथ है। इसी जन-समर्थन और मार्गदर्शन से ‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही, जिन्होंने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

More Stories
तीर्थ नगरी हरिद्वार के ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी में मा गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद का दिया एवं सेवा संकल्प अभियान का प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारंभ
प्रवक्ता सूरज सिंह ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर DIET रुद्रप्रयाग का बढ़ाया गौरव
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण