सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपदभर में भव्य रूप से मनाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक दीप प्रज्ज्वलन के साथ लिया स्वच्छ एवं सुंदर रुद्रप्रयाग का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जनपद रुद्रप्रयाग में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों, नगर निकायों, न्याय पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया गया।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग संगम, मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, सरकारी संस्थानों एवं कार्यालयों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही आमजन द्वारा अपने घरों, दुकानों, आंगन, मंदिरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की गई। अमृत सरोवरों, जन औषधि केंद्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सेवा, स्वच्छता, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
उल्लेखनीय है कि जनपद रुद्रप्रयाग सहित संपूर्ण उत्तराखंड में 15 सितम्बर से 18 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनपयोगी एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
केदारनाथ में स्वच्छता शपथ के साथ चला विशेष स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा मंदिर परिसर में द्वीप प्रज्वलित कर स्वच्छता शपथ एवं विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं सुंदर केदारनाथ के संकल्प के साथ स्वच्छता की शपथ ली। इसके उपरांत नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में जलाए दीप
माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह, विकासखंड जखोली की महिलाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र जाखनी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की तथा सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इसी क्रम में नगर पंचायत तिलवाड़ा कार्यालय में माननीय अध्यक्ष एवं सभासदगण की उपस्थिति में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निकायों ने भी लिया स्वच्छता का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों, न्याय पंचायतों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।
कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की विकासपरक पहलों में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया गया। जनपदभर में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

More Stories
तीर्थ नगरी हरिद्वार के ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी में मा गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद का दिया एवं सेवा संकल्प अभियान का प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारंभ
प्रवक्ता सूरज सिंह ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर DIET रुद्रप्रयाग का बढ़ाया गौरव
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण