**माधोपुर गांव के जोहड़ से हटाया गया अतिक्रमण, संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चला अभियान**
*हरिद्वार। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की **श्री दीपक रामचन्द्र शेट** के निर्देश पर ग्राम **माधोपुर** स्थित जोहड़ की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जोहड़ की भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सार्वजनिक एवं जल निकाय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोहड़ एवं अन्य सार्वजनिक जलस्रोतों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने दिया जाए तथा अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि **जल निकायों का संरक्षण एवं उनकी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।** प्रशासन द्वारा सार्वजनिक भूमि एवं जलस्रोतों के संरक्षण के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अभियान के दौरान संबंधित राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

More Stories
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण