September 18, 2026

मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 19 सितंबर को काशीपुर दौरा, ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

*मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 19 सितंबर को काशीपुर दौरा, ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।*

*रुद्रपुर ।मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितंबर 2026 (शनिवार) को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री कल दोपहर 11:55 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे आईजीएल हैलीपैड काशीपुर (उधमसिंह नगर) पहुँचेगे।

तदोपरांत मुख्यमंत्री कार द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। तथा दोपहर 01:00 बजे द प्रिंस पैलेस (ढकिया रोड, गणेशपुर,काशीपुर) पहुंचेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 01:00 से 02:30 बजे: ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सांय 4:00 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा वापस देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।