जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत ग्राम पंचायत सलेमपुर में स्वच्छता रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्री सिद्धिविनायक फेज-3, ग्राम पंचायत सलेमपुर में माँ भवानी स्वच्छता समिति द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया
स्थानीय नागरिकों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया गया
हरिद्वार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सलेमपुर स्थित श्री सिद्धिविनायक फेज-3 में माँ भवानी स्वच्छता समिति द्वारा स्वच्छता रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने, कूड़े को निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा अपने घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
रैली के दौरान “स्वच्छता ही सेवा है”, “गंदगी जानलेवा है”, “स्वच्छता अपनाओ, देश बचाओ” तथा “स्वच्छ मोहल्ला, स्वस्थ परिवार” जैसे स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। स्थानीय निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ी तथा लोगों ने खुले में कूड़ा न डालने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने का भरोसा व्यक्त किया। अभियान में सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत के निर्माण का संदेश दिया गया।

More Stories
UKPSC प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 20-09-2026: हरिद्वार परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू
उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय सदस्य विनय प्रताप सिंह 21 से 24 सितंबर तक करेंगे हरिद्वार जनपद का भ्रमण
22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान