*आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में 21 सितंबर को रुद्रप्रयाग में लगेगा जनता दरबार*
*जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों का होगा त्वरित समाधान*
आयुक्त, गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार 21 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से विकास भवन, रुद्रप्रयाग के सभागार में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।
जनता दरबार में जनपदवासी अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे आयुक्त गढ़वाल मंडल के समक्ष रख सकेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके यथासंभव त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखें, ताकि उनका समयबद्ध एवं यथासंभव त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

More Stories
हर की पौड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर हरिद्वार पुलिस सजग
पीसी 7 चेकिंग होटल ढाबों की वाहन,चेकिंग चौकी फेरूपुर थाना पथरी
ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर ज्वालापुर पुलिस का प्रहार