*3 अक्टूबर को मानसिक दिव्यांगजनों के लिए लगेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर, CDO ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश*
जनपद में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 3 अक्टूबर 2026 को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा। शिविर में मानसिक दिव्यांगजनों की जांच कर मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर का लाभ जनपद के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, इसके लिए अपने-अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
सीडीओ ने विशेष रूप से आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक शिविर की सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र मानसिक दिव्यांग व्यक्ति प्रमाण पत्र से वंचित न रह जाए।

More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील