*राज्यपाल ने हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग*
*अध्यात्म, सेवा और राष्ट्रसेवा का समन्वय श्री सतपाल महाराज के जीवन की विशेषता: राज्यपाल*
*‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना आज पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक: राज्यपाल*
*लोक भवन देहरादून/हरिद्वार 21 सितम्बर, 2026*
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को हरिद्वार में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री भरत चौधरी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा एवं सामर्थ्य की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से श्री सतपाल महाराज ने देश-विदेश में मानव धर्म, आत्मज्ञान, सद्भावना, प्रेम और सेवा का संदेश पहुंचाया है। उनका आध्यात्मिक जीवन मानवता की सेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि श्री सतपाल महाराज सार्वजनिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्तराखण्ड की सेवा कर रहे हैं।

राज्यपाल कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भारतीय भावना आज पूरी मानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। मानव धर्म, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव के माध्यम से इस भावना को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने कामना की कि श्री सतपाल महाराज की आध्यात्मिक साधना, मानव सेवा और जनसेवा की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे तथा उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज एवं युवा पीढ़ी को सेवा, सद्भाव और राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देता रहे।
*………..0……….*

More Stories
नेशनल अप्रेंटिस मेला-2026 में 25 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 45 प्रशिक्षार्थियों का चयन
अज्ञात शव को इंसाफ दिलाने के लिए की गई हरिद्वार पुलिस की मेहनत रही सफल
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद