*निर्माणाधीन मोटर मार्गों से प्रभावित काश्तकारों के प्रतिकर भुगतान को लेकर जनसुनवाई शिविर आयोजित*
*तहसील टिहरी में आयोजित शिविर में करीब 25 काश्तकार पहुंचे, भुगतान संबंधी प्रक्रिया शुरू*
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में जनपद क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन एवं निर्मित मोटर मार्गों से प्रभावित काश्तकारों के प्रतिकर/मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए तहसीलवार जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शिविरों के माध्यम से काश्तकारों की समस्याएं सुनते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, नई टिहरी राजिन्द्र टम्टा ने बताया कि तहसील टिहरी के अंतर्गत निर्माणाधीन कोण्ड डिबनू इंजीनियरिंग कॉलेज मोटर मार्ग, जाख-जसपुर-कुठ्ठा मोटर मार्ग तथा खेमड़ा-कुण्डाली मोटर मार्ग से प्रभावित काश्तकारों के प्रतिकर भुगतान के संबंध में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उक्त मोटर मार्गों से प्रभावित करीब 25 काश्तकार उपस्थित हुए।
शिविर में काश्तकारों से संबंधित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रतिकर भुगतान के लिए आवश्यक अभिलेखीय एवं नियमानुसार कार्रवाई की गई। संबंधित विभाग द्वारा बताया गया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार पात्र काश्तकारों को प्रतिकर का भुगतान किया जाएगा।

More Stories
यूपीआई भुगतान पर 4 प्रतिशत एमडीआर के विरोध में डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का प्रदर्शन
हर की पैड़ी, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन क्षेत्र में AHTU का रेस्क्यू अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार में विवेचना शाखा का गठन