September 22, 2026

ई-रिक्शा चोरी का कोतवाली रानीपुर ने किया पर्दाफाश, चोरी का ई-रिक्शा बरामद

*कोतवाली रानीपुर*

*ई-रिक्शा चोरी का कोतवाली रानीपुर ने किया पर्दाफाश, चोरी का ई-रिक्शा बरामद*

*सीमेंट की ढुलाई का काम करता था आरोपी, पार्ट टाइम में चलता था ई-रिक्शा*

*निजी ई-रिक्शा लेने में थी पैसों की कमी, तब लालचवश आया चोरी करने का Idea*

*चोरी किए गए ई-रिक्शा सहित 27 वर्षीय आरोपी हिरासत में*

दिनांक 20.09.2026 को खुर्शीद आलम निवासी द्वारिका विहार, रानीपुर द्वारा अपने ई-रिक्शा UK08 ER 4985 के चोरी होने की सूचना कोतवाली रानीपुर पुलिस को दी गई थी। मामले में मु0अ0सं0 330/2026 मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सलेमपुर चौक के पास घेराबंदी कर चेकिंग की। बहादराबाद की ओर से आते एक ई-रिक्शा को रोककर उसके चेचिस नंबर की जांच की गई, जो चोरी हुए ई-रिक्शा के चेचिस नंबर से मेल खा गया।

पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र रामकुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश बताया चोरी किए गए ई-रिक्शा सहित आरोपी को हिरासत मे लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं

*बरामदगी*

01 ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर: UK08 ER 4985

*पुलिस टीम*

1. मनोहर सिंह भंडारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2. ⁠सुबोध घिल्डियाल

3. ⁠कांस्टेबल विवेक गुसांई

4. ⁠कांस्टेबल कुलदीप सिंह