खेल महाकुंभ में विधायक चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
वालीबॉल और खो-खो में विद्यालयों का दबदबा
एथलेटिक्स में मुस्कान और अर्पना यादव ने मारी बाजी
हरिद्वार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधानसभा हरिद्वार की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वालीबॉल और पिट्ठू सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
100 मीटर बालिका वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और मान्यता ने तृतीय स्थान हासिल किया। 3000 मीटर बालिका दौड़ में अर्पना यादव प्रथम, मुस्कान द्वितीय और संजीवनी तृतीय रहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की अतिथियों ने सराहना की।
वालीबॉल बालक वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर ने प्रथम, श्री गुरु राम राय ने द्वितीय और आरआर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 द्वितीय और धूम सिंह मेमोरियल स्कूल तृतीय रहा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सहित खेल प्रशिक्षक, शिक्षक और पीआरडी स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने प्रेस क्लब में सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया
मेलाधिकारी ने रोड़ी-बेलवाला व शोल क्षेत्र में कुंभ तैयारियों का लिया जायजा
परमार्थ निकेतन में विश्व के विभिन्न देशों से आए योग-जिज्ञासुओं ने प्राप्त किया योग, वेदांत एवं आयुर्वेद का प्रशिक्षण