*कोतवाली ज्वालापुर*
*वाहनों पर लगी नाम पट्टिकाओं के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में वाहनों से अनाधिकृत/अनावश्यक नाम पट्टिकाएं हटाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 23.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में प्रभारी चौकी बाजार/रेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 13 वाहनों के चालान किए गए।

20 नाम पट्टिकाएं हटाई साथ ही 03 नाम पट्टिकाएं जब्त की गईं। चालान के माध्यम से कुल ₹5,500/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर नियम विरुद्ध अथवा अनाधिकृत नाम/पद संबंधी पट्टिकाओं का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

More Stories
कोर विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने किया प्रेस क्लब हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की खेप पर कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर औषधि निरीक्षक/ज्वालापुर पुलिस का लगातार प्रहार