*नई टिहरी के मेडिकल स्टोर्स का संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण*
*मेडिकल स्टोर्स में अनियमितता मिलने पर औषधि बिक्री एवं खरीद पर रोक, प्रतिष्ठान सील*
आज नई टिहरी, बौराड़ी स्थित मेडिकल स्टोर्स का उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चंद्रप्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में औषधि अनुज्ञप्ति (License) की शर्तों के अनुपालन, फार्मासिस्ट की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एक औषधि प्रतिष्ठान में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म की औषधियों की बिक्री एवं खरीद तत्काल प्रभाव से रोकते हुए प्रतिष्ठान को सील किया गया।
अन्य औषधि प्रतिष्ठानों को औषधियों के उचित भंडारण एवं कोल्ड स्टोरेज को निर्धारित मानकों के अनुरूप उचित स्थिति में बनाए रखने तथा एक्सपायरी औषधियों को विक्रय योग्य औषधियों से पृथक रखते हुए उनके नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान सभी औषधि प्रतिष्ठानों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं उसके अधीन बनाए गए नियमों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री
टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री