मानसिक दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु 3 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि में लगेगा शिविर*
जनपद के ऐसे मानसिक दिव्यांगजन, जिनके अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए आगामी 3 अक्टूबर को क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून तथा चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल के मानसिक रोग विशेषज्ञों के सहयोग से किया जाएगा। शिविर में मानसिक दिव्यांगजनों की आवश्यक जांच कर पात्र लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ने बताया कि जनपद के ऐसे पात्र मानसिक दिव्यांगजन, जिनके अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, वे निर्धारित तिथि को क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक जांच करवाएं तथा अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने का लाभ उठाएं।
उन्होंने जनपद के पात्र मानसिक दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

More Stories
सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
बार-बार भूस्खलन एवं मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति उत्पन्न
एसएसपी नवनीत सिंह के ठोस नेतृत्व में बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है हरिद्वार पुलिस