October 2, 2026

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पथरी पुलिस के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

थाना पथरी

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पथरी पुलिस के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

थाना अध्यक्ष पथरी एवं चौकी प्रभारी फेरूपुर की अगुवाई में जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

आज दिनांक 02.10.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर थाना अध्यक्ष पथरी एवं चौकी प्रभारी फेरूपुर की अगुवाई में जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कर्मियों एवं आम जनमानस द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान दिया गया।

पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।

You may have missed