कोतवाली कनखल
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया कोतवाली कनखल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
परिसर की सफाई व्यवस्था, कार्यालय, मालखाना, बैरक आदि का किया निरीक्षण
व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर लम्बित मालों का तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश
विवेचनाओं को समय से पूरा करने व सीएम पोर्टल से मिली शिकायतों को तवज्जो देने की दी सलाह
आज दिनांक 05/10/2026 को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कोतवाली कनखल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा माल खाना, भोजनालय, बैरक, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाने पर उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों द्वारा शास्त्रों का अभ्यास व शास्त्रों को खुलवाया गया।
थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस में रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण कर निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गये-
1- मालखाना मे लम्बित मालों का अतिशीध्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
2- बीट अधिकारी / हल्का प्रभारियों से बीट क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें एवं डायल 112 से सम्बन्धित सूचनाओं को गंभीरता से लें।
3- सभी उ0नि0 लम्बित विवेचनाओं / प्रार्थना पत्रों / लम्बित शिकायतों का समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
4- उ0नि0 गण सीएम पोर्टल ल़ॉग इन कर शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट अपलोड करें।
5- वर्तमान से प्रचलित समस्त पोर्टलों पर नियमितरुप से कार्यवाही की जाए।
6- चेतक/ पीसी / थाना मोबाईल क्षेत्र मे भ्रमणशील रह जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण करें। जिन समस्याओं का निस्तारण उनके स्तर से नही हो पाए उन शिकायतों/ समस्याओं के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
सीएम धामी से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट
जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज