October 7, 2026

सूचना विभाग की सहायिका गीता राजपूत की माता का निधन

जिला सूचना कार्यालय, हरिद्वार में कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवक सुश्री गीता राजपूत की माता श्रीमती मुनि चौहान के निधन पर जिला सूचना कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह एवं उपस्थित कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर सुश्री तनु कुमारी, प्रभात कुमार शुक्ला,राजन सहगल ,राघव सिंह एवं अश्वनी मौजूद रहे।