October 12, 2026

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने खेत में पहुॅचकर क्राॅप कटिंग की

 जनपद में धान फसल की उत्पादकता जाॅंच हेतु मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने खेत में पहुॅचकर क्राॅप कटिंग की।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत एवं फसलांे की उपज का अनुमान लगाने हेतु तहसील रूदपुर के राजस्व ग्राम कच्ची खमरिया में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा काश्तकार जमील अहमद के खेत में जाकर धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण कर स्वयं धान काटकर फसल कटाई कर शुभारंभ किया। जिसमें 43.52 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लाट में 30.400 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुयी। उन्होने बताया कि फसल कटाई प्रयोग पूरे जनपद, प्रदेश, देश में सरकार द्वारा कराये जाते है, इस क्रॉप से मिलने वाले आकड़ो से फसल बीमा, खाद्य नीति निर्धारित की जाती है।

क्रॉप कटिंग में तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक आदि उपस्थित थे।