*पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत 13-14 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग दौरे पर, कालीमठ में करेंगे पूजा-अर्चना*
पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री तीरथ सिंह रावत 13 और 14 अक्टूबर को जनपद रुद्रप्रयाग के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे कालीमठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे, साथ ही तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में जनसंपर्क व पत्रकार वार्ता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत 13 अक्टूबर को गोपेश्वर से प्रस्थान कर शाम को रुद्रप्रयाग स्थित कालीमठ मंदिर पहुंचेंगे। यहां पूजा-दर्शन करने के बाद वे रात्रि विश्राम कालीमठ में ही करेंगे।
अगले दिन 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे कालीमठ से अगस्त्यमुनि और तिलवाड़ा में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद 11 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता के पश्चात दोपहर 1 बजे वे रुद्रप्रयाग से देवप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

More Stories
भारत विकास परिषद, शिवालिक शाखा ने ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया
अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
कुंजापुरी मेले में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, वॉलीबॉल के मुकाबले शुरू