*कोतवाली बहादराबाद*
*अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज*
“ऑपरेशन प्रहार-2026” के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने दिनांक 11.10.2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान होटल लज्जा के सामने, बहादराबाद से एक व्यक्ति को 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर-1 मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की पहचान चन्दन पुत्र नरेश, निवासी आर0के0 मिशन रोड, रविदास बस्ती, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।
उक्त सम्बन्ध में कोतवाली बहादराबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 379/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*बरामदगी-*
55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर-1 मार्का
*पुलिस टीम-*
1. अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह
2. कांस्टेबल विक्रम सिंह
3. कांस्टेबल अवनेश राणा

More Stories
भारत विकास परिषद, शिवालिक शाखा ने ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया
कुंजापुरी मेले में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, वॉलीबॉल के मुकाबले शुरू
सचिव कार्मिक एवं सतर्कता नवनीत पांडेय ने किए बाबा केदार के दर्शन, श्रद्धालुओं से किया ‘कैरी मी बैक’ अभियान में जुड़ने का आह्वान