हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ‘जीवित अनुभवों को सुनना: वास्तविक आवाज, वास्तविक परिवर्तन’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों के वास्तविक अनुभवों के माध्यम से इस विषय को समझना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो. साध्वी देवप्रिया और संकाय अध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने किया। सेमिनार में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की पूर्व निदेशक डॉ. अरुणिमा गुप्ता तथा आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान प्रो. सुरेश चंद्र जोशी ने व्याख्यान दिए। वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश गुप्ता और डॉ. वैशाली गौड़ ने किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
More Stories
क्यूड़ी ग्राम पंचायत में नीता देवी बनीं प्रधान, 67 वोटों से दर्ज की जीत
सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज क्यूँजा में आयोजित हुए जनहितकारी कार्यक्रम
क्वांटम कॉलेज में झगडा करने वाले 04 आरोपी धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार