रुद्रपुर। आपदा के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के दस्तावेज बह और खराब हो गए हैं। लोगों की इस समस्या को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस को प्रभावित क्षेत्रों में एक माह तक वाहनों की चेकिंग नहीं करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस इस बीच संबंधित विभागों के साथ मिलकर लोगों के दस्तावेज बनाने के लिए शिविर भी लगाएगी।
17 अक्टूबर को मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी वर्षा का अलर्ट घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया था। 19 और 20 अक्टूबर को लगातार हुई बरसात से राज्य भर में आपदा आ गई। आपदा में लोगों की मौत के साथ ही कई लोग गायब हो गए, साथ ही मकान, सड़क क्षतिग्रस्त हो गए। जगह जगह आई बाढ़ से घरेलू सामान के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी खराब हो गए। किसी के पानी में बह गए।
शासन – प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हुए नुकसान का आंकलन शुरू किया। प्रभावित लोगों को मुआवजा वितरण भी शुरू हो गया। इस दौरान लोगों के वाहनों से संबंधित दस्तावेज बहने और खराब होने की सूचना के बीच डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने भी पुलिस और सीपीयू को एक माह तक वाहनों की चेकिंग न करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को रुद्रपुर में कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एक माह तक वाहनों की चेकिंग नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस संबंधित विभागों के साथ मिलकर शिविर में लोगों के खराब हुए दस्तावेज बनाने में भी मदद करेगी।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण