October 21, 2026

ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली भगवानपुर

ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

8 माह से नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धरा

अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया

दिनांक 28.02.2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर बाबत वादी की नाबालिक पुत्री को आदिश पुत्र आबिद द्वारा अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 बनाम आदिश पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई।
टीमो द्वारा तत्काल मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/सीसीटीवी फुटेज खंगाली/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/डीसीआरबी अन्य संभावित स्थानों पर दविश दी गई।

उक्त के क्रम में दिनांक 19-10-2026 को मुखबिर खास की सूचना पर आरोपित आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर को आजाद नगर थाना भिवाडी राजस्थान से पकड कर नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

नाम व पता आरोपित
1.आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर।

टीम का विवरण
उ0नि0 सुनील पन्त
है0का0 अरविन्द तोमर
म0का अनुपमा