
देहरादून। गुरुवार सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना से राजस्व पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
गुरुवार सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस चालक सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम बोधना, चौपाल-हिमाचल, परिचालक सुनील पुत्र सुरेश कुमार ग्राम मोहल कांगड़ा, बस सवार यात्री में नेपाली मूल की सपना देवी व सहारनपुर निवासी दिलशाद समेत चार लोगों को हल्की चोटें आई है। इस संबंध में नायब तहसीलदार चकराता केशवदत्त जोशी ने बताया बस में 25 लोग सवार थेघ्। बताया जा रहा है ब्रेक फेल होने की वजह से यात्री बस संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

More Stories
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना