वैज्ञानिक अभियानों, कठिन परिस्थितियों और संचार व्यवस्था पर विशेष व्याख्यान
देहरादून। तीन दिवसीय ‘किताब कौतुक मेले’ के दूसरे दिन दुन लाइब्रेरी के सभागार में “अंटार्कटिका: जैसा मैंने देखा” विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सूत्रधार प्रेम पांचोली द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं भारतीय अंटार्कटिक दल के सदस्य डॉ. घनश्याम सिंह ने वर्तमान समय में अंटार्कटिका के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने धरती पर बदलते मौसम, पिघलते ग्लेशियर, बढ़ते तापमान, भारी वर्षा से दरकते पहाड़, प्राकृतिक वातावरण में असंतुलन, वायु व जल प्रदूषण, नई संक्रामक बीमारियों और जीवनशैली जनित रोगों पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने अंटार्कटिका के भूगोल, इतिहास और वहाँ जीवन के विकास पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि वर्ष 1981 में पहली बार डॉ. एस जेड कासिम ‘राष्ट्रीय समुद्री संस्थान गोवा’ से अंटार्कटिका पहुंचे भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल के प्रारंभ से लेकर आगे के सफर को रेखांकित किया: 1983: पहले वैज्ञानिक केंद्र ‘दक्षिण गंगोत्री’ का निर्माण हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हर्षगुप्ता के नेतृत्व में पहले शीतकालीन प्रवास का अनुभव रहा। 1989: दूसरे शोध केंद्र ‘मैत्री’ का निर्माण किया गया। तीसरा केंद्र: तीसरे शोध केंद्र ‘भारती’ के संबंध में भी चर्चा की गई।
उन्होंने ‘मैत्री’ के शीतकालीन प्रवास के दौरान आई आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने कविता लेखन और अपनी पहली पुस्तक “मुसाफिर काव्य संग्रह” से अपनी पंक्तियाँ सुनाईं:
“आग नहीं लगती वीरानो में, हमने बर्फ के तूफानों में सुलगते हुए दिलों को देखा है।”
श्री भगवती प्रसाद (संचार अधिकारी): सैन्य संस्थान में लंबे समय ने अंटार्कटिक अभियान दल से जुड़ने के अपने अनुभवों को साझा किया। वे तीन बार ‘मैत्री’ और दो बार ‘भारती’ केंद्र में संचार अधिकारी के रूप में अपने 6 वर्षों के संस्मरण दर्शकों के सामने रखे। उन्होंने इस बात पर मार्गदर्शन किया कि छात्र अपने जीवन में अंटार्कटिका को कैसे समझ सकते हैं और इस अभियान दल से कैसे जुड़ सकते हैं। श्री नवीन शर्मा (सर्वेक्षण विभाग): अभियान दल के सदस्य रहे अपने विभाग से भारतीय अंटार्कटिक वैज्ञानिक केंद्रों के निर्माण से पहले के सर्वेक्षण की बारीकियों को समझाया। साथ ही, उन्होंने वर्तमान में भारत के चौथे अंटार्कटिक केंद्र के निर्माण से जुड़ी भावी योजनाओं के बारे में जनसमूह को अवगत कराया।कार्यक्रम में इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध गायक नरेंद्र सिंह जी से मुलाकात हुई।


More Stories
चण्डी देवी मंदिर पहुँची BDS टीम
ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित